दुर्घटना में घायल वृद्ध अधिवक्ता इलाज दौरान मृत्यु

कालपी (जालौन)। नगर के चौराहे में एक सप्ताह पूर्व वाहन की टक्कर से 65 वर्षीय वृद्ध अधिवक्ता बुरी तरह लहूलुहान हुए वही इलाज दौरान मृत्यु हो गई मौजूद परिजनों में कोहराम मच गया।
नगर के मोहल्ला हरीगंज निवासी अधिवक्ता राम गोविंद वर्मा बीती 1 अगस्त को अपने भांजे सुबोध वर्मा निवासी औता उरई के साथ बाइक से कालपी आ रहे थे जैसे ही वे अमलतास तिराहा के पास पहुंचे, तभी तेज रफ्तार डीसीएम ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि राम गोविंद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े हादसे के बाद लोगों की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी पहुंचाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें उरई रेफर कर दिया उरई में भी स्थिति में सुधार न होने पर उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया मृतक के दो बेटे चंदन व हर्ष एक बेटी मनिका व उनकी पत्नी अनीता का रो-रोकर बुरा हाल है।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें