कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस ने बिना नंबर प्लेट, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और बिना ड्राइविंग लाइसेंस वाहन चलाने समेत अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले 331 वाहनों के चालान किए, जबकि एक वाहन को सीज किया गया।
पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सुरक्षित वाहन चलाने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक सड़क सुरक्षा बढ़ाने और दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।









