कानपुर देहात। श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को देखते हुए कानपुर देहात में भारी वाहनों के आवागमन को लेकर यातायात डायवर्जन लागू किया गया है। यह व्यवस्था 08 से 10 अगस्त, 15 से 17 अगस्त तथा 22 से 24 अगस्त 2026 की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी।
कानपुर नगर के चौबेपुर से शिवली की ओर आने वाले भारी वाहन, जिन्हें जालौन-झांसी की ओर जाना है, वे चौबेपुर, कल्याणपुर, पनकी होते हुए एनएच-19 से बाराजोड़ होकर अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। कल्याणपुर से शिवली-मैथा की ओर आने वाले भारी वाहनों को ग्राम टिकरा से बाईं ओर मोड़कर सचेंडी होते हुए एनएच-19 से भेजा जाएगा। सचेंडी से मैथा की ओर भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
अरौल से रसूलाबाद तथा बिल्हौर से रसूलाबाद की ओर आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वहीं कन्नौज-औरैया से याकूबपुर तिराहा होते हुए रसूलाबाद की ओर आने वाले भारी वाहनों पर भी रोक रहेगी।
जालौन से भोगनीपुर की ओर आने वाले भारी वाहनों को कानपुर नगर की तरफ जाना है, उन्हें भोगनीपुर चौराहा से दाहिने मुड़कर घाटमपुर के रास्ते भेजा जाएगा।
इसके अलावा अकबरपुर से रूरा, बिरहाना सिकंदरा से झींझक तथा रनियां से मैथा मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर पहले से लागू प्रतिबंध के साथ रात्रि में भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
पुलिस ने पत्रकारों, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन, व्यापार मंडल और टैक्सी यूनियन से यातायात निर्देशों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने की अपील की है। आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने को कहा गया है। किसी असुविधा की स्थिति में पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 9454417452 और 8707083336 पर संपर्क किया जा सकता है।
पुलिस ने वाहन चालकों से सड़क पर चल रही एंबुलेंस को प्राथमिकता देते हुए तत्काल रास्ता देने की अपील की है।









