कानपुर देहात। राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता एवं चयन ट्रायल 2026-27 का आयोजन मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक कानपुर शिवेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में खंड शिक्षा अधिकारी ईश्वर कांत मिश्रा द्वारा जनपद के एक मात्र kgbv में आर्चरी (तीरंदाजी) प्रतियोगिता का आयोजन K.G.B.V. गौर, अमरौधा, जनपद कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश में किया गया।
इस प्रतियोगिता में विद्यालय की 42 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय की छात्राओं ने कुल 15 पदक अपने नाम किए।
इन सभी प्रतिभाशाली छात्राओं का चयन अब आगामी राज्य स्तरीय आर्चरी चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जिसका आयोजन मिर्जापुर (रॉबर्ट्सगंज) में किया जाएगा। यहां विद्यालय की ये बेटियां उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आने वाली प्रतिभागियों के साथ प्रतिस्पर्धा करेंगी।
यह उपलब्धि छात्राओं की मेहनत, लगन, अनुशासन और खेल प्रतिभा का शानदार उदाहरण है। विद्यालय परिवार के लिए यह गर्व का क्षण है।
इस अवसर पर , आशीष कुमार पांडेय, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, कानपुर देहात, अरुणेश सिंह जिला समन्वयक बालिका शिक्षा, ईश्वर कांत मिश्रा खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरौध ,अभिषेक सिंह, सचिव आर्चरी असोसिएशन, कानपुर देहात, दिनेश बाबू, ब्लॉक नोडल स्पोर्ट्स, रेनू देवी ,निधि सचान मैम सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।
🌟 42 छात्राओं ने लिया हिस्सा
🏆 15 छात्राओं ने जीते पदक
🎯 अब लक्ष्य — राज्य स्तरीय चैंपियनशिप!
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की इन होनहार बेटियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।









