आर्यकन्या इंटर कालेज के अभिभावक संघ के अध्यक्ष बने अनिल बाजपेई।

 

कालपी (जालौन)। आर्यकन्या पाठशाला इण्टर कालेज के अभिभावक संघ के अध्यक्ष अनिल बाजपेई होगे। शनिवार को हुए चुनाव में उन्हें निर्विरोध चुना गया है।आर्यकन्या पाठशाला इण्टर कालेज को आर्य समाज द्वारा संचालित किया जाता है जिसमे शिक्षा के साथ वैदिक संस्कार भी सिखाए जाते है विद्यालय में पठन पाठन और वहा की अन्य व्यवस्थाओं को संचालित करने के लिए अभिभावक अपना अध्यक्ष चुनते हैं जिसका चयन एक वर्ष के लिए होता है। शनिवार को इसी को लेकर विद्यालय परिसर में अभिभावकों की बैठक का आयोजन हुआ इस दौरान सर्व सम्मति से अनिल कुमार को फिर से अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है विदित हो कि गत वर्ष भी अभिभावकों ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।कालेज की प्रबन्धिका प्रीति जैतिली तथा प्रधानाचार्या नलिनी सिंह ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को बधाई देकर विद्यालय तथा छात्राओं के हित में काम करने की अपील की है।

आर०एन० शुक्ला पत्रकार

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें