कालपी (जालौन) मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि अधिवक्ता संघ अध्यक्ष तथा अधिवक्ताओं एवं गणमान्य लोगों की मौजूदगी में शपथ ग्रहण समारोह बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ।
शुक्रवार की शाम शपथ समारोह में मुख्य अतिथि अपर जिला जज सतीश चंद्र द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि कालपी वारसंघ अधिवक्ता सदैव न्यायिक कार्यों में अच्छी भूमिका निभाते रहते है कार्यों के प्रति मुझे जानकारी मिलती रहती है मैं सभी नवनिर्वाचित अध्यक्ष सहित पदाधिकारियो तथा सदस्यों से आवाहन करता हूं की शपथ लेने के उपरांत शपथ की गरिमा बनाकर बार बेंच में अच्छे संबंध बनाकर सभी लोग अपने कार्यों के प्रति खरे उतरने हेतु कहा साथ में उन्होंने तहसील कालपी बार संघ की सराहना भी की विशिष्ट अथिति के रूप में वार संगठन उरई जिला अध्यक्ष ऋषि पटेल ने समारोह की अध्यक्षता करते हुए कहा कि तहसील कालपी के अधिवक्ताओं की कोई भी समस्या हो वह मुझे बताएं मैं उनकी समस्या के लिए सदैव सेवा करने में समर्पित रहूंगा नवनिर्वाचित बार संघ कालपी अध्यक्ष गया दीन अहिरवार ने कहां कि कालपी के अधिवक्ताओं ने मुझे सहयोग देकर अध्यक्ष अध्यक्ष बनाया है तथा पूर्व में भी अध्यक्ष बनाया था मैं उनकी सेवा के लिए सदैव तत्पर रहूंगा किसी भी अधिवक्ता की समस्या को कभी आड़े नहीं आने दूंगा अधिकारियों से मिलकर कानून के तहत समस्या को हर हाल में निस्तारण कराऊंगा मुख्य अतिथि ने वार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार को गोपनीयता की शपथ दिलाई जूनियर डिवीजन सिविल जज अभिषेक चौधरी ने महामंत्री मोहम्मद अमीन को गोपनीयता की शपथ दिलाई कालपी जेएम सुधांशु सिंह ने रविंद्र श्रीवास्तव देवेंद्र श्रीवास्तव दिव्य स्वरूप श्रीवास्तव अमर सिंह आदि पदाधिकारी अधिवक्ताओं को गोपनीयता की शपथ दिलाई अधिवक्ता एसोसिएशन पदाधिकारी एवं अन्य अधिवक्ताओं ने मुख्य अतिथि वार सघ जिला अध्यक्ष एवं विशिष्ट अतिथि आदि लोगों का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया चुनाव कमेटी अध्यक्ष बृज नारायण तिवारी अनिल पोरवाल आदि पदाधिकारी का माल्यार्पण कर स्वागत किया तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया समारोह का संचालन अधिवक्ता सतीश निषाद ने किया समारोह में मौजूद नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला नायब तहसीलदार मुकेश कुमार पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन पूर्व चेयरमैन कमर अहमद पूर्व बार संघ अध्यक्ष जय किशोर कुलश्रेष्ठ सिद्धन बाबू अधिवक्ता राकेश द्विवेदी रवीद्र श्रीवास्तव दिनेश बाबू श्रीवास्तव राधेश्याम गुप्ता राजेश गुप्ता वीरेंद्र अहिरवार मोहनलाल श्रीवास श्रवण कुमार निगम इकबाल अहमद एमके सैनी आदि लोग उपस्थित थे।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









