कानपुर देहात के राजपुर थाना पुलिस ने जुआ खेल रहे 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 22 हजार रुपये नकद, 8 मोबाइल फोन, 52 ताश के पत्ते, एक बोलेरो और एक ब्रेजा कार समेत अन्य सामान बरामद किया। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी ग्राम गौरी रतनपुर स्थित ग्राम सचिवालय के पीछे जुआ खेल रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से आठ आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी उमेश यादव मौके से फरार हो गया। मामले में थाना राजपुर में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।









