कानपुर देहात में दुष्कर्म और अश्लील फोटो वायरल करने के मामले में अदालत ने अभियुक्त प्रकाश मिश्रा उर्फ तनु मिश्रा को 14 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय, त्वरित न्यायालय प्रथम ने अभियुक्त पर 1 लाख 62 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड न देने पर 10 माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। मामला 25 मई 2024 को थाना भोगनीपुर में दर्ज किया गया था। पुलिस ने विवेचना पूरी कर 12 जून 2024 को आरोप पत्र न्यायालय भेजा था। पुलिस, अभियोजन, कोर्ट पैरोकार और मॉनिटरिंग सेल की प्रभावी पैरवी के बाद 6 अगस्त 2026 को अदालत ने अभियुक्त को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।












