कानपुर देहात में जिलाधिकारी कपिल सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय समेत अभियोजन अधिकारी, शासकीय अधिवक्ता और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने लंबित वादों के शीघ्र निस्तारण के लिए सम्मन की समयबद्ध तामील और वारंटों के शत-प्रतिशत निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने साक्षियों और विभागीय अधिकारियों की वर्तमान तैनाती की जानकारी समय से उपलब्ध कराने तथा जरूरत पड़ने पर ऑनलाइन साक्ष्य की व्यवस्था करने को कहा। साथ ही 10 वर्ष से अधिक पुराने मामलों को प्राथमिकता से चिन्हित कर प्रभावी पैरवी के जरिए जल्द निस्तारण कराने के निर्देश दिए।









