कालपी (जालौन)। नगर के दो मोहल्ले में बीती रात 12 वर्षीय किशोर 55 वर्षीय महिला समेत दोनों को घर पर सर्प ने काट कर हालत बिगड़ी।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मोहल्ला आलमपुर निवासी कुनाल पुत्र महेंद्र कागजीपुरा निवासिनी सुशीला पत्नी सुरेश सोनकर समेत दोनों को बुधवार की रात अपने अपने घर में कहीं से निकले हुए जहरीले कीड़े ने काट कर बुरी तरह से तबीयत बिगड़ गई वही घर पर मौजूद परिजनों ने अपने-अपने घर से मरीज को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में इलाज हेतु भर्ती कराया अस्पताल में मौजूद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आदर्श गौतम ने मरीजों की अलग-अलग समय में जांच की जांच दौरान गंभीर स्थिति पाए जाने पर प्राथमिकी उपचार कर जिला अस्पताल उरई रिफर किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी











