कानपुर देहात में खाद्य विभाग का बड़ा अभियान, आटा-मैदा-सूजी के 15 नमूने जांच को भेजे

कानपुर देहात। जिले में खाद्य पदार्थों में मिलावट पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न आटा मिलों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अभियान के दौरान आटा, मैदा और सूजी के कुल 15 नमूने संग्रहित कर जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजे गए हैं।
यह कार्रवाई आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश तथा जिलाधिकारी कानपुर देहात के निर्देश पर की गई। सहायक आयुक्त (खाद्य)-द्वितीय के निर्देशन में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में टीम ने जैनपुर, अकबरपुर, पुखरायां, बारा और रनियां क्षेत्र स्थित आटा निर्माण इकाइयों पर छापेमारी की।
निरीक्षण के दौरान यूनाइटेड फूड्स, राहुल एग्रो फूड प्रोडक्ट, कामदगिरि फूड, आशीष ट्रेडर्स, बृज एग्रो फूड्स, तिरुपति रोलर फ्लोर मिल, शारदा फ्रेश फ्लोर और मधुकर फ्लोर सहित विभिन्न प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिया गया है। रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद यदि किसी नमूने में मिलावट या गुणवत्ता संबंधी अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें