उरई। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उरई में उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, (जालौन) के द्वारा दिव्यांग रोजगार मेले का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में 03 कम्पनियों के साथ ही उपायुक्त उद्योग, जिला प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, की सी०एम० युवा उद्यमी की टीम ने प्रतिभाग किया रोजगार मेले में 36 दिव्यांगजनों ने प्रतिभाग किया जिसमें 8 दिव्यांगजनों को कम्पनियों द्वारा चयन एवं जिला प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र की सी०एम० युवा उद्यमी की टीम द्वारा सी०एम० युवा योजनान्तर्गत स्वरोजगार से जोडने हेतु आवेदन कराये गये।
उक्त रोजगार मेले में प्रधानाचार्य मान सिंह भारती, जिला प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केन्द्र, ए०एम० शरद कुमार सिंह, नीलेश राव प्लेसमेंट प्रभारी, एम०आई०एस० मैनेजर डी०पी०एम० के साथ आई०टी०आई० स्टॉफ एवं कौशल विकास मिशन स्टॉफ का सहयोग रहा।














