जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में छात्र-छात्राओं को किया गया यातायात नियमों के प्रति जागरूक

 

सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत कर्नल ईश्वरी सिंह इंटर कॉलेज, शेखपुर बुजुर्ग में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जालौन। कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी राजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमनाथ तथा अध्यापकगण विवेक कुलश्रेष्ठ, शशांक सिंह एवं रामेन्द्र गुप्त की उपस्थिति में छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर यातायात प्रभारी वीर बहादुर सिंह, मुख्य आरक्षी सुभाष कुमार, मुख्य आरक्षी अजीत कुमार तथा उनकी टीम द्वारा विद्यार्थियों को हेलमेट एवं सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, निर्धारित गति सीमा का पालन, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, यातायात संकेतों एवं ट्रैफिक लाइट का पालन करने तथा सड़क पार करते समय आवश्यक सावधानियां बरतने के संबंध में जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों से यातायात नियमों का स्वयं पालन करने तथा अपने परिवार एवं समाज के अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया गया। साथ ही सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सभी नागरिकों की सहभागिता पर बल दिया गया। विद्यालय प्रशासन ने इस जागरूकता कार्यक्रम के लिए पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में यातायात के प्रति जिम्मेदारी एवं अनुशासन की भावना विकसित करने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें