कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे फरियादियों और पीड़ितों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं। उन्होंने सभी को निष्पक्ष न्याय का भरोसा दिलाते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त प्रार्थना पत्रों का न्यायपूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इसी क्रम में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए नियमानुसार और न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने पर जोर दिया।














