कानपुर देहात मेडिकल कॉलेज के बाहर जलभराव से मरीज बेहाल, जिम्मेदार बेखबर

कानपुर देहात। बारिश के मौसम में कानपुर देहात मेडिकल कॉलेज के मुख्य प्रवेश मार्ग पर जलभराव की समस्या गंभीर रूप ले चुकी है। बारिश के पानी की समुचित निकासी न होने के कारण सड़कें जलमग्न हो गई है
जिससे अस्पताल आने वाले मरीजों, उनके परिजनों तथा एंबुलेंस चालकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
मेडिकल कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान के बाहर जलभराव होने से लोगों में प्रशासन की कार्यशैली को लेकर नाराजगी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष बरसात के दौरान यही स्थिति बनती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया। सड़क पर भरे पानी के कारण दोपहिया वाहन फिसलने का खतरा बना रहता है और पैदल चलने वालों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ता है।
क्षेत्रवासियों ने जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग तथा संबंधित अधिकारियों से मेडिकल कॉलेज के बाहर जल निकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो बरसात के दौरान समस्या और गंभीर हो सकती है।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से अपील की है कि मरीजों और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस समस्या का शीघ्र स्थायी समाधान कराया जाए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें