उपचुनाव में इंडिया गठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर स्थानीय लोगों ने खुशी का इजहार जमकर किया

कालपी (जालौन)। इंडिया गठबंधन के उपचुनाव में दतिया सीट पर विजय होने पर स्थानीय सपा के लोगों ने ढोल नगाड़ों से तथा पटाखे चलाकर जश्न मनाया साथ में एक दूसरे को मुंह मीठा कर जमकर थिरके एवं बड़े हर्षोल्लास के साथ खुशी का इजहार किया।
मंगलवार की देर शाम पूरे देश में उपचुनाव में दतिया सीट से गठबंधन पार्टी के विधायक पद प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत होने पर स्थानीय गठबंधन पार्टी लोगों ने टरननगंज स्थित चौराहे में कांग्रेस पार्टी एवं सपा नगर अध्यक्ष अजीत सिंह यादव का मुंह मीठा कर तथा मौजूद लोगों को बेसन के लड्डू वितरण कर खुशी मनायी वहीं मौजूद लोगों ने इंडिया गठबंधन तथा राहुल गांधी अखिलेश यादव कांग्रेस सपा पार्टी जिंदाबाद के जमकर नारे लगाकर चौराहे को रोमांचित किया जश्न मनाने वालों में कांग्रेस पार्टी नगर अध्यक्ष अखिलेश अहिरवार पूर्व विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र सिंह सरसेला पूर्व विधानसभा अध्यक्ष हरिमोहन सिंह यादव अधिवक्ता राकेश द्विवेदी अधिवक्ता दिनेश बाबू श्रीवास्तव मनोज जाटव नीरज पाल उमदेश यादव सुरेश वर्मा एहसान अंसारी नफिश राइन कपिल शुक्ला दिनेश यादव रामखिलावन शकील खान दीपू यादव पुष्पेंद्र यादव निजाम खान तौफीक अंसारी प्रांजुल सविता आशु अख्तर यूनुस खान शांति शरण यादव उवैश पठान मौजूद कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित की राजनीति की जीत है उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में भी जनता का आशीर्वाद इंडिया गठबंधन के साथ सदैव बना रहेगा।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें