एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने जनसुनवाई कर सुनीं फरियादियों की समस्याएं

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने बुधवार को अपने कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों और पीड़ितों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने प्रत्येक शिकायतकर्ता को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और निष्पक्ष व समयबद्ध कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
एसपी ने संबंधित अधिकारियों को प्राप्त प्रार्थना पत्रों का न्यायोचित एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं, जनपद के सभी क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई कर लोगों की समस्याएं सुनीं और आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें