कानपुर देहात पुलिस ने अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत हत्या, पॉक्सो, चोरी और अन्य मामलों में वांछित समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस ने सिकंदरा थाना क्षेत्र से पॉक्सो मामले के आरोपी, देवराहट से वर्ष 2015 के हत्या के मामले में 25 हजार रुपये की इनामी महिला, राजपुर से वारंटी, मंगलपुर से चोरी और पॉक्सो मामलों के दो आरोपियों तथा सट्टी थाना क्षेत्र से महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
इसके अलावा, शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 23 व्यक्तियों के खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत चालान की कार्रवाई भी की गई।











