उरई। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण उ०प्र० लखनऊ के पत्र दिनांक 22 जुलाई, 2026 के साथ संलग्न प्रमख सचिव, समाज कल्याण अनुभाग-3, उ०प्र० शासन लखनऊ के पत्र दिनांक 20 जुलाई, 2026 के क्रम में वित्तीय वर्ष / शैक्षिक सत्रः 2026-27 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछडा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत (कक्षा 11-12) के विद्यालयों को मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने एवं छात्रों द्वारा ऑनलाईन आवेदन से लेकर छात्रवृत्ति वितरण तक की समस्त कार्यवाही हेतु समय सारिणी निर्गत की गयी है, जो निम्नवत् है |
मास्टर डाटा – विद्यालय द्वारा मास्टर डाटा तैयार करना 22 जुलाई 2026 से 05 अगस्त 2026 तक,जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन 23 जुलाई 2026 से 09 अगस्त 2026 तक,अल्पसंख्यक वर्ग हेतु एन०एस०पी० पोर्टल पर पंजीकृत निजी क्षेत्र के विद्यालयों की मार्किंग किया जाना 23 जुलाई 2026 से 10 जुलाई 2026 तक
पूर्वदशम एवं दशमोत्तर (कक्षा 9-12) के अन्तर्गत नवीनीकरण (Renewal) कक्षा (10 व 12) के छात्र/छात्राओं हेतु ऑनलाईन आवेदन व अन्य प्रक्रिया- छात्रों द्वारा आवेदन पत्र का नवीनीकरण करना तथा हार्डकॉपी संस्थान में जमा करना 11 अगस्त 2026 से 25 अगस्त 2026 तक,विद्यालय द्वारा छात्रों का बायोमैट्रिक प्रमाणीकरण करना, प्राप्तांक, पूर्णांक, उपस्थिति दर्ज करना एवं अपात्र छात्रों का डाटा निरस्त करके पात्र छात्रों का डाटा ऑनलाईन सत्यापित एवं अग्रसारित करना 11 अगस्त 2026 से 30 अगस्त 2026 तक,जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन करना 31 अगस्त 2026 से 10 सितंबर 2026 तक,एन०आई०सी० द्वारा स्क्रूटनी 11 सितंबर से 17 सितंबर 2026 तक
संदेहास्पद/त्रुटिपूर्ण डाटा के अतिरिक्त अन्य डाटा (त्रुटिरहित के सम्बन्ध में कार्यवाही) – जनपदीय समिति द्वारा डाटा लॉक करना 18 सितंबर 2026 से 22 सितंबर 2026 तक,मांग सृजन 23 सितंबर 2026 से 28 सितंबर 2026 तक,धनराशि का अंतरण 29 सितंबर से 05 अक्टूबर 2026 तक
एन०आई०सी० द्वारा स्क्रूटनी में पाए गए संदेहास्पद/त्रुटिपूर्ण डाटा हेतु कार्यवाही – एन०आई०सी० द्वारा उपलब्ध करायी गयी संदेहास्पद / त्रुटिपूर्ण डाटा का वास्तविक डाटा के आधार पर सत्यापन और त्रुटिरहित किए जाने हेतु समयावधि 17 सितंबर 2026 से 10 अक्टूबर 2026 तक,एन०आई०सी० द्वारा पुनः स्क्रूटनी सन्देहास्पद डाटा को एन०आई०सी० की राज्य ईकाई में विभिन्न बिन्दुओं पर पुनः परीक्षण किया जाना। तदोपरान्त जनपदीय लागिन पर प्रदर्शित किया जाना 10 अक्टूबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक,संदेहास्पद डाटा पर वास्तविक सत्यापन के आधार पर त्रुटिरहित डाटा के विषय में जनपद स्तरीय समिति कि संस्तुति एवं निर्णय के क्रम में इस प्रकार विनिश्चित किये गए पात्र डाटा को विभागीय अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर से लॉक किया जाना 16 अक्टूबर 2026 से 20 अक्टूबर 2026 तक,संदेहास्पद डाटा पर वास्तविक सत्यापन के उपरांत जनपद स्तरीय समिति कि संस्तुति एवं निर्णय के क्रम में लॉक डाटा के विषयगत मांग सृजन 21 अक्टूबर 2026 से 25 अक्टूबर 2026 तक,धनराशि का अंतरण 25 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक
ऑनलाईन आवेदन व अन्य प्रक्रिया पूर्वदशम एवं दशमोत्तर (कक्षा 9-12) के छात्र/छात्राओं के नवीन (Fresh) कक्षा (9 व 11) हेतु – नवीन (Fresh) छात्रों द्वारा रजिस्ट्रशन/ऑनलाईन आवेदन करना 11 अगस्त 2026 से 21 सितंबर 2026 तक,छात्रों द्वारा फाईनल प्रिंट निकालना 30 सितंबर 2026 तक,हार्ड कॉपी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित विद्यालय में जमा करना 12 अगस्त 2026 से 05 अक्टूबर 2026 तक,विद्यालय द्वारा आवेदन पत्र को आनलाईन सत्यापित एवं अग्रसारित करना 13 अगस्त 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक,जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन करना 16 अक्टूबर 2026 से 05 नवंबर 2026 तक,
एन०आई०सी० द्वारा स्क्रूटनी 06 नवंबर 2026 से 15 नवंबर 2026 तक,सन्देहास्पद डाटा को कारणों सहित एन०आई०सी० द्वारा प्रदर्शित किया जाना 16 नवंबर 2026 से 20 नवंबर 2026 तक,सन्देहास्पद डाटा का वास्तविक अभिलेखीय साक्ष्य से मिलान और सत्यापन विलम्बतम 14 दिसंबर 2026 तक,एन०आई०सी० द्वारा पुनः स्क्रूटनी 15 दिसंबर 2026 से 21 दिसंबर 2026 तक,जनपदीय समिति द्वारा शुद्ध एवं सन्देहास्पद डाटा लॉक करना 16 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2026 तक,माग सृजन 16 जनवरी 2027 से 24 जनवरी 2027 तक,धनराशि का अन्तरण 25 जनवरी 2027 से 31 जनवरी 2027 तक होगा












