दशमोत्तर छात्रवृत्ति 2026-27 की समय-सारिणी जारी, 15 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

उरई। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गिरीश त्रिपाठी ने बताया कि निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण उ०प्र० लखनऊ के पत्र दिनांक 21 जुलाई 2026 के साथ संलग्न प्रमुख सचिव समाज कल्याण अनुभाग-3 उ०प्र० शासन लखनऊ के पत्र दिनांक 20 जुलाई 2026 के क्रम में वित्तीय वर्ष/शैक्षिक सत्र 2026-27 में अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति,सामान्य वर्ग ,अन्य पिछड़ा वर्ग तथा संख्यात्मक वर्ग दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजनांतर्गत शिक्षण संस्थाओं को मास्टर डाटा बेस में सम्मलित होने छात्रों द्वारा ऑनलाइन आवेदन से लेकर छात्रवृत्ति वितरण तक की समस्त कार्यवाही हेतु समय सारणी निर्गत की गई है जो निम्नवत है
मास्टर डाटा – शिक्षण संस्था द्वारा मास्टर डाटा तैयार करना 22 जुलाई 2026 से 15 अगस्त 2026 तक,विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा फीस आदि का सत्यापन 23 जुलाई 2026 से 30 अगस्त 2026 तक,मास्टर डाटा का सत्यापन 25 जुलाई 2026 से 14 सितंबर 2026 तक,अल्पसंख्यक वर्ग हेतु एन०एस०पी० पोर्टल पर पंजीकृत निजी क्षेत्र के शिक्षण संस्थाओं की मार्किंग किया जाना 25 जुलाई 2026 से 14 सितंबर 2026 तक होगा
उच्च कक्षाओ (कक्षा 12 से उच्चतर)दशमोत्तर कक्षाओ मे अध्ययनरत नवीनीकरण के छात्र/छात्राओं हेतु ऑनलाइन आवेदन व अन्य प्रक्रिया – छात्रों द्वारा आवेदन पत्र का नवीनीकरण करना तथा हार्ड कॉपी संस्था में जमा करना 15 सितंबर 2026 से 15 अक्टूबर 2026 तक, शिक्षण संस्थान द्वारा छात्रों का बायोमैट्रिक करना प्राप्तांक,पूर्णांक,उपस्थिति दर्ज करना एवं अपात्र छात्रों का डाटा निरस्त करके पत्र छात्रों का डाटा ऑनलाइन सत्यापित कर अग्रसारित करना 15 सितंबर 2026 से 25 अक्टूबर 2026 तक, विश्वविद्यालय/एफिलियेटिंग एजेंसी द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन व अपात्र छात्र,पाठ्यक्रम व संस्था को ब्लॉक करना 15 सितंबर 2026 से 5 नवंबर 2026 तक, एन०आई०सी० द्वारा स्क्रूटनी 06 नवंबर 2026 से 20 नवंबर 2026 तक होगा
संदेहास्पद/त्रुटिपूर्ण डाटा के अतिरिक्त अन्य डाटा(त्रुटिपूर्ण रहित के सम्बन्ध में कार्यवाही)जनपदीय समिति द्वारा डाटा लॉक करना 21 नवम्बर से 26 नवंबर 2026 तक,मांग सृजन 27 नवंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 तक,धनराशि का अंतरण 01 दिसंबर 2026 से 10 दिसंबर 2026 तक होगा
संदेहास्पद/त्रुटिपूर्ण डाटा हेतु कार्यवाही – एन०आई०सी० द्वारा उपलब्ध करायी गयी संदेहास्पद / त्रुटिपूर्ण डाटा का वास्तविक डाटा के आधार पर सत्यापन और त्रुटिरहित किए जाने हेतु समयावधि 21 नवम्बर 2026 से 20 दिसंबर 2026 तक,एन०आई०सी० द्वारा पुनः स्क्रूटनी सन्देहास्पद डाटा को एन०आई०सी० की राज्य ईकाई में विभिन्न बिन्दुओं पर पुनः परीक्षण किया जाना। तदोपरान्त जनपदीय लागिन पर प्रदर्शित किया जाना 21 दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक,संदेहास्पद डाटा पर वास्तविक सत्यापन के आधार पर त्रुटिरहित डाटा के विषय में जनपद स्तरीय समिति कि संस्तुति एवं निर्णय के क्रम में इस प्रकार विनिश्चित किये गए पात्र डाटा को विभागीय अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर से लॉक किया जाना 01 जनवरी 2027 से 10 जनवरी 2027 तक,मांग सृजन 11 जनवरी 2027 से 15 जनवरी 2027 तक,धनराशि का अन्तरण 16 जनवरी 2027 से 25 जनवरी 2027 तक होगा।
उच्च कक्षाओं (कक्षा 12 से उच्चतर) दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत नवीन (Fresh) के छात्र/छात्राओं हेतु ऑनलाईन आवेदन व अन्य प्रक्रिया-नवीन (Fresh) छात्रों द्वारा रजिस्ट्रशन/ऑनलाईन आवेदन करना 15 सितम्बर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक,छात्रों द्वारा फाईनल प्रिंट निकालना 16 सितम्बर 2026 से 02 नवम्बर, 2026 तक,हार्ड कॉपी छात्र/छात्राओं द्वारा वांछित संलग्नकों सहित शिक्षण संस्था में जमा करना 16 सितम्बर 2026 से 04 नवम्बर 2026 तक,शिक्षण संस्था द्वारा आवेदन पत्र को आनलाईन सत्यापित एवं अग्रसारित करना 16 सितम्बर 2026 से 10 नवम्बर 2026 तक,विश्वविद्यालय / एफिलियेटिंग एजेन्सी द्वारा वास्तविक छात्रों का सत्यापन व अपात्र छात्र, पाठ्यक्रम व संस्था को ब्लाक करना 16 सितम्बर 2026 से 25 नवम्बर 2026 तक,एन०आई०सी० द्वारा स्क्रूटनी 26 नवंबर 2026 से 05 दिसंबर 2026 तक होगा
संदेहास्पद / त्रुटिपूर्ण डाटा के अतिरिक्त अन्य डाटा(त्रुटिरहित के सम्बन्ध में कार्यवाही)- जनपदीय समिति द्वारा डाटा लॉक करना संदेहास्पद त्रुटिपूर्ण डाटा के अतिरिक्त अन्य डाटा के सम्बन्ध में जनपदीय छात्रवृत्ति स्वीकृति समिति द्वारा निर्णय लेते हुए पात्र छात्रों की छात्रवृत्ति स्वीकृत करना तथा जनपद स्तरीय विभागीय अधिकारी के डिजिटल सिग्नेचर से डाटा लॉक किया जाना 06 दिसंबर। 2026 से 15 दिसंबर 2026 तक,मांग सृजन 16 दिसंबर 2026 से 20 दिसंबर 2026 तक,धनराशि का अन्तरण 21 दिसंबर 2026 से 31 दिसम्बर, 2026 तक होगा।
एन०आई०सी० द्वारा स्कूटनी में पाए गए संदेहास्पद/त्रुटिपूर्ण डाटा हेतु कार्यवाही -संदेहास्पद / त्रुटिपूर्ण डाटा का वास्तविक डाटा के आधार पर सत्यापन और त्रुटिरहित किए जाने हेतु समयावधि 06 दिसंबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक,एन०आई०सी० द्वारा पुनः स्कूटनी 01 जनवरी 2027 से 10 जनवरी 2027 तक,जनपदीय समिति द्वारा डाटा लाक करना 11 जनवरी 2027 से 20 जनवरी 2027 तक,मांग सृजन 21 जनवरी 2027 से 25 जनवरी 2027 तक,धनराशि का अन्तरण 27 जनवरी 2027 से 31 जनवरी 2027 तक होगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें