उरई में 6 अगस्त को लगेगा दिव्यांग रोजगार मेला, ऑन-द-स्पॉट होगा चयन

उरई। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के तहत 3 से 10 अगस्त 2026 तक संचालित किए जा रहे दिव्यांग रोजगार अभियान के अंतर्गत 6 अगस्त को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) उरई में रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेला सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।
जिला समन्वयक ने बताया कि अभियान का उद्देश्य कौशल प्रशिक्षण प्राप्त दिव्यांग युवाओं के साथ-साथ अन्य पात्र एवं इच्छुक दिव्यांगजनों को सेवायोजन और स्वरोजगार से जोड़ना है। रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियों के प्रतिनिधि मौके पर ही अभ्यर्थियों का चयन करेंगे।
मेले में Prash Enterprises, Kolvin Management Solution और Avnika Healthcare सहित अन्य कंपनियां भाग लेंगी। 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के पात्र बेरोजगार दिव्यांग युवा इसमें हिस्सा ले सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों का वेतनमान उनकी योग्यता के आधार पर निर्धारित किया जाएगा।
रोजगार मेले में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड तथा पासपोर्ट आकार के फोटो साथ लाने होंगे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें