कानपुर देहात पुलिस का अभियान जारी, चार आरोपी गिरफ्तार, 12 लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जिले की विभिन्न थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में वांछित और वारंटी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार थाना रूरा पुलिस ने एक मुकदमे में वांछित आरोपी नीरज सिंह को गिरफ्तार किया। थाना अमराहट पुलिस ने वारंटी देव सिंह को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। वहीं थाना मंगलपुर पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित सुरेश चन्द्र को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना शिवली पुलिस ने दहेज मृत्यु से जुड़े मुकदमे में वारंटी अमित सिंह उर्फ अंशू सिंह को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।
जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए 12 लोगों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत चालान किया। पुलिस ने बताया कि अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें