कानपुर देहात। महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मंगलपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 30 जुलाई 2026 को पीड़िता की मां ने थाना मंगलपुर में तहरीर देकर अपनी करीब 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर सुरेश चन्द्र पुत्र जिलेदार निवासी ग्राम जसापुर, थाना मंगलपुर के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2)/87 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
जांच के दौरान थाना मंगलपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी सुरेश चन्द्र (35) को 2 अगस्त 2026 को लौवा मोड़ क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध इसी मामले में थाना मंगलपुर में मुकदमा दर्ज है।












