कानपुर देहात। जिला सेवायोजन अधिकारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि उ०प्र० रोजगार मिशन के अर्न्तगत जिला सेवायोजन, कार्यालय कानपुर देहात एवं कौशल विकास मिशन कानपुर देहात के संयुक्त तत्वाधान में दिव्यांग महिला / पुरूष बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिये दिनांक 06/08/2026 को प्रातः 10:00 बजे से राजकीय आई०टी०आई० अकबरपुर, कानपुर देहात में रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें निजी क्षेत्र की कम्पनियों द्वारा विभिन्न योग्यताधारी महिला/पुरूष अभ्यर्थियों को रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। यह मेला पूर्णतः निःशुल्क है एवं प्रतिभाग हेतु कोई मार्ग व्यय आदि देय नहीं होगा।









