कानपुर देहात। अपराधियों और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शिवली पुलिस ने न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए विभिन्न मामलों में वांछित पांच वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार सेशन केस संख्या 1469/2023 (धारा 498ए/304बी), एनआई एक्ट की धारा 138 तथा पॉक्सो कोर्ट से संबंधित अलग-अलग मामलों में वारंट जारी होने पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अमित सिंह उर्फ अंशू सिंह निवासी सरैया लालपुर, सुशील निवासी रामपुर, सीमबाबू, पुत्तन उर्फ विनोद कुमार तथा श्यामजी निवासी रामपुर, थाना शिवली को उनके घरों से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि सभी गिरफ्तार वारंटी अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।









