चौकी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर शांति भंग में किया चालान

कालपी (जालौन) 2 ग्रामों में अपने-अपने पड़ोसी से झगड़ा करना दो लोगों को महंगा पड़ा वही चौकी पुलिस उपरोक्त लोगों को अलग-अलग ग्रामों से गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 के तहत पुलिस हिरासत में अभियुक्तों को जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक ज्ञान भारती छौंक चौकी उप निरीक्षक दयाशंकर यादव पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वहीं झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम जय रामपुर निवासी गोपाल पुत्र रामकुमार अपने पड़ोसी को गाली गलौज करके विवाद कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया इसी क्रम में उक्त चौकी उप निरीक्षक सूरजपाल सिंह पुलिस बल के साथ क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे वही झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम छौक निवासी अरविंद पुत्र राम बिहारी पड़ोसी को गाली गलौज कर विवाद कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटनाओं में कालपी पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्त को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर जेल भेजा।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें