कुठौंद जालौन। थाना परिसर में धार्मिक त्योहारों को मद्देनजर रखते हुए चल रहे श्रावण मास तथा चेहल्लुम, रक्षाबंधन को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आज कुठौंद थाना परिसर में पीस कमेटी (शांति समिति) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक जगदम्बा प्रसाद दुबे ने उपस्थित संभ्रांत नागरिकों और स्थानीय लोगों से संवाद किया। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस और जनता की साझा जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहारों के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें और आपसी सौहार्द तथा शांति पूर्ण तरीके के साथ पर्व(त्योहार) मनाएं। जुआ ,शराब, शांति भंग जैसी अराजकता फैलाने वाले लोगों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।
इस मौके पर पुलिस प्रशासन की ओर से मौके पर मौजूद वरिष्ठ उप निरीक्षक शीलवन्त सिंह, उप निरीक्षक छवि राम, उप निरीक्षक कन्हई सिंह, उपनिरीक्षक शिवभूषण प्रजापति, राजकुमार पांडे,उप निरीक्षक सत्यपाल सिंह, , उप निरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी, हेड कांस्टेबल प्रेम किशन, सर्वेश कुमार, प्रवीण शर्मा, गौरव यादव, शरद यादव, अंशुल कुमार और धर्मेंद्र सिंह सचानआदि उपस्थित रहे।
बैठक में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों ने भी होली के त्योहार को लेकर तथा चेहल्लुम के त्योहार को लेकर अपने अपने विचार रखे और प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस दौरान कुठौंद पूर्व प्रधानगण नरेंद्र महांत, गम्भीर सिंह दौन, वीरपाल बस्तेपुर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
रिपोर्टर -अनूप मिश्रा









