संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम और एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

कानपुर देहात। शनिवार को तहसील डेरापुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी  कपिल सिंह और पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। अधिकारियों ने राजस्व और पुलिस विभाग को सभी शिकायतों का निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
भूमि संबंधी मामलों में राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर मौके पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, ताकि शिकायतकर्ताओं को विभिन्न विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें और मामलों का पारदर्शी व त्वरित समाधान हो सके।
वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक आलोक प्रसाद ने तहसील रसूलाबाद में आयोजित समाधान दिवस में शिकायतें सुनीं, जबकि सभी क्षेत्राधिकारी अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में आयोजित समाधान दिवस में मौजूद रहकर लोगों की समस्याओं के निस्तारण की प्रक्रिया की निगरानी करते रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें