उरई में 1 अगस्त को होगा विधिक जागरूकता शिविर, विभिन्न विभागों के अधिकारी रहेंगे मौजूद

उरई। सचिव/तहसीलदार तहसील विधिक सेवा समिति ने मुख्य चिकित्साधिकारी,जिला विद्यालय निरीक्षक,सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी,जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,जिला प्रोबेशन अधिकारी,जिला समाज कल्याण अधिकारी,जिला कार्यक्रम अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी डकोर,श्रम प्रवर्तन अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी शहर,बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर,पूर्ति निरीक्षक उरई तहसील को विधिक साक्षरता शिविर/जागरूकता कार्यक्रम दिनांक 01.08.2026 के आयोजन के सम्बन्ध में बताया कि उपर्युक्त विषयक के सम्बन्ध में मा० अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जालौन स्थान उरई के पत्र दिनांक 07.03.2026 के द्वारा माह जुलाई 2026 में विधिक सेवा कार्यकम/विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन दिनांक 01.08.2026 को तहसील उरई के नवीन भवन के सभागार (कोतवाली के पास) उरई में “पी०सी०पी०एन०डी०टी० एक्ट / एसिड अटैक के पीडितों के लिये विधिक सहायता/उ०प्र० पीडित क्षतिपूर्ति योजनाओं के अन्तर्गत” के प्रति जागरूकता कार्यक्रम हेतु अपरान्ह 02:00 बजे निर्धारित किया गया है, जिसमें टीम लीडर  रामदेव चतुर्वेदी, पी०एल०वी० नामित किये गये हैं।उक्त के सम्बन्ध में श्री रामदेव चतुर्वेदी,पी०एल०वी० द्वारा अवगत कराया गया है, कि विधिक जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन को तहसील उरई के नवीन भवन के सभागार (कोतवाली के पास) उरई में दिनांक 01.08.2026 को किया जा रहा है। अतः आपसे अनुरोध है कि उक्त शिविर में निर्धारित तिथि पर समय से प्रतिभाग करने का कष्ट करें।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें