सम्मान के साथ सेवानिवृत्त हुए दो पुलिसकर्मी, कानपुर देहात पुलिस ने दी भावभीनी विदाई

कानपुर देहात। पुलिस विभाग से अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए दो पुलिसकर्मियों को शुक्रवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित समारोह में सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात विनय कुमार सिंह ने एलआईयू के उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार मिश्रा तथा पुलिस लाइन के मुख्य आरक्षी नागरिक पुलिस कृष्ण कुमार को पुष्पमाला, प्रशस्ति पत्र, अंगवस्त्र एवं उपहार भेंट कर उनके उत्कृष्ट सेवाकाल की सराहना की।
अधिकारियों ने दोनों सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं खुशहाल जीवन तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह में प्रतिसार निरीक्षक प्रेमचन्द्र शुक्ला, रेडियो निरीक्षक राजकिशोर, उपनिरीक्षक परिवहन अनिल कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी एवं सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिजन भी मौजूद रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें