कानपुर देहात। थाना भोगनीपुर पुलिस ने महिला संबंधी अपराध में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। आरोपी पर शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने, चोरी-छिपे अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर विभिन्न इंस्टाग्राम आईडी से वायरल करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता की तहरीर पर 26 जुलाई 2026 को थाना भोगनीपुर में चाँद बाबू उर्फ भूरा पुत्र दफेदार, निवासी नूरगंज मंडी समिति, पुखरायां के विरुद्ध बीएनएस की धाराओं 69, 77, 352 एवं 351(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की विवेचना के दौरान पुलिस ने 30 जुलाई 2026 को आरोपी को पुखरायां मंडी के पीछे चकचालपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी की कार्रवाई चौकी प्रभारी पुखरायां उपनिरीक्षक अमरेन्द्र प्रताप सिंह एवं आरक्षी विशाल ने की।









