जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण, सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम का किया अवलोकन, निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं सुरक्षा सुनिश्चित रखने के दिए निर्देश

जालौन। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने  मुख्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस (प्रथम एवं द्वितीय) का प्रस्तावित मासिक स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा, अभिलेखों के संधारण तथा निर्वाचन सामग्री के सुरक्षित रख-रखाव की व्यवस्थाओं का गहनता से परीक्षण किया गया। निरीक्षण उपरांत जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम लॉग-बुक का अवलोकन करते हुए अपनी निरीक्षण टिप्पणी भी अंकित की। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कक्ष में स्थापित सीसीटीवी मॉनिटरिंग सिस्टम का निरीक्षण कर वेयरहाउस की चौबीसों घंटे निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया तथा सुरक्षा व्यवस्था को निरंतर प्रभावी बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान तलहा मज़हर, ईवीएम सहायक सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें