कालपी (जालौन)। बुधवार को सुबह 45 वर्षीय चंद्रभान पुत्र नंदलाल भान निवासी जनपद कानपुर देहात ग्राम हरपुरा सुबह रोडवेज बस में दिल्ली से बैठकर हमीरपुर की ओर जा रहा था तभी हाईवे के समीप ज्ञान भारती छौक चौकी के पास चल रही बस पर अचानक उसकी मौत हो गई मृत्यु की सूचना सवारी ने चालक को दी चालक ने तत्काल चौकी के पास रोडवेज खड़ी कर चौकी प्रभारी विपिन यादव को घटना के बारे में अवगत कराया उन्होंने घटना को संज्ञान में लेकर रोडवेज बस पर चलकर निरीक्षण किया बस के अंदर कुर्सी में व्यक्ति मृत अवस्था में देखा तत्काल उसके शव को कब्जे में लेकर सवारी की मौजूदगी में पंचनामा भरकर पुलिस अभिरक्षा में शव को जिला पोस्टमार्टम हाउस उरई भेजा।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









