कालपी (जालौन) पत्नी को भरण पोषण मुआवजे की धनराशि न देना एवं परिवार न्यायालय अदालत से गैर हाजिर होना इंदिरा नगर कालपी निवासी पति को महंगा पड़ा वही चौकी प्रभारी विशाल भडाना ने अदालत से आए हुए वारंट को कोतवाली कालपी के प्राप्त कर सिपाही हनीफ पुलिस बल के साथ मंगलवार की शाम वारंटी अभियुक्त की गिरफ्तारी करने में जुटे हुए थे वहीं सूचना मिलने पर अभियुक्त के निज निवास दरवाजे में पहुंचकर वारंटी अभियुक्त राम लखन पुत्र श्याम बाबू के मकान को चारों तरफ से घर कर वारंटी अभियुक्त को दबोच कर कोतवाली के हवालात में बंद किया वहीं बुधवार को सुबह वारंटी अभियुक्त को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण करा कर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









