कालपी (जालौन) एक ग्राम में दो दिन पूर्व शाम को महिला की मारपीट की घटना को लेकर पीड़िता की तहरीर पर कालपी पुलिस ने पिता पुत्र हमलावरो के खिलाफ जुर्म धारा 151(2) 351(2) के तहत मुकदमा कायम कर विवेचना उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह भदोरिया को जांच सौंपी।
जनपद कानपुर देहात मानराजपुर निवासिनी नाजमा पत्नी मसीमान ने कोतवाली कालपी में मुकदमा दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि 26 जुलाई रविवार की शाम मैं ग्राम गुलौली मायके घर पर थी तभी मेरे पिता एवं भाई वसीम बेग पुत्र अज्ञात नदीम पुत्रगण वसीम समेत दोनों ने मारपीट कर घायल किया घटना में शोरगुल सुनकर के पड़ोसी लोग आए उन्होंने मेरे पिता पुत्र हमलावरों को ललकारा तभी जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









