सभी लेखपाल अपने लंबित कार्य को समय से पूरा करें कोई भी कार्य लंबित न रहे-विनय कुमार मौर्य

कालपी (जालौन) नायब तहसीलदार की उपस्थिति में उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता एवं राजस्व निरीक्षक कर्मचारियों की मौजूदगी में लेखपालों की साप्ताहिक बैठक आयोजित कर दिए निर्देश।
मंगलवार के दिन तहसील कालपी के सभागार में आयोजित लेखपाल की बैठक पर उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने मौजूद सभी लेखपालों के जमकर पेच कसते हुए कहा कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से संबंधित एवं राजस्व से संबंधित किसी लेखपाल के पास लंबित कार्य चल रहे हैं वह लेखपाल लंबित कार्यों को समय से पूरा करें कोई भी कार्य लंबित न रहे जैसे आइजीआरएस शीर्ष अधिकारियों के द्वारा भेजे गए शिकायती पत्र तथा अदालत से संबंधित हदबदी कुरा बटवारा खतौनी में अंश भाग में त्रुटियां आदि कार्य जिन लेखपालों के पास कई महीनो से लंबित चल रहे हैं उनको पूरा करें यदि किसी भी लेखपाल ने समय से कार्य को पूरा नहीं किया ऐसे लेखपालों को किसी भी सूरत में बक्सा नहीं जाएगा मुझे हर हाल में राजस्व से संबंधित शत प्रतिशत कार्य चाहिए बैठक में मौजूद नायब तहसीलदार चंद्र मोहन शुक्ला राजस्व निरीक्षक हरेंद्र सिंह चौहान प्रमोद द्विवेदी राजेंद्र सोनी रामचंद्र सदर लेखपाल जितेंद्र सिंह यादव लेखपालों में शिवमंगल पाठक छवीनाथ सिंह पाल जयपाल सिंह पाल विभा अमित यादव अभिषेक राहुल कुमार पल्लवी श्रीवास्तव प्रिया सिंह चौहान जितेंद्र राजपूत विद्यासागर राजकमल आदि लोग मौजूद थे।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें