झगड़ा करने में दो लोग गिरफ्तार

कालपी (जालौन) नगर एवं एक ग्राम में दो लोग अपनी-अपनी जगह पड़ोसियों से झगड़ा कर रहे थे तभी पुलिस टीम ने अलग-अलग जगह से दोनों को गिरफ्तार कर जुर्म धारा 170 126 135 तहत अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में जेल भेजा।
पुलिस के मुताबिक रावगंज चौकी प्रभारी विशाल भड़ाना पुलिस बल के साथ नगर में भ्रमण कर रही थे वही झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने काशीराम कॉलोनी निवासी राकेश पुत्र मुकेश पड़ोसी को गाली गलौज देकर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया इसी क्रम में उप निरीक्षक दयाशंकर सिंह यादव पुलिस बल साथ हाईवे में भ्रमण कर रहे थे वही झगड़े की सूचना पाकर पहुंची पुलिस टीम ने ग्राम जोल्हूपुर निवासी अजरा पुत्र बिल्ले अपनी पत्नी को गाली गलौज कर झगड़ा कर रहा था तभी पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर कोतवाली के हवालात में बंद किया उक्त घटनाओं में कालपी पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ अलग-अलग चालानी रिपोर्ट दर्ज कर अभियुक्तों को पुलिस हिरासत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में डाक्टरी परीक्षण कराकर संबंधित अदालत में प्रस्तुत किया।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें