कालपी (जालौन) नगर में तीन दिन पूर्व 35 वर्षीय महिला घर से लापता हो गई की घटना को लेकर पीड़ित ससुर की तहरीर पर कालपी पुलिस ने गुमशुदी रिपोर्ट दर्ज कर टरननगंज चौकी प्रभारी सुरेश चंद्र को जांच सौंपी।
मोहल्ला टरननगंज निवासी राम मोहन पुत्र देवी दयाल ने कोतवाली कालपी में गुमशुदी रिपोर्ट दर्ज कराते हुए अवगत कराया कि 25 जुलाई दिन शनिवार को 12 बजे घर से कहीं मेरी बहू सत्यवती चली गई थी जब शाम तक घर वापस नहीं आई लापता हो गई कई जगह बहू के बारे में मोबाइल के जरिए पूछताछ की फिर भी बहू का पता नहीं चल सका पीड़ित ने प्रभारी निरीक्षक से मांग की है लापता बहू को शीघ्र उपलब्ध कराए जाने हेतु न्याय की गुहार लगाई।
पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी









