थोड़ा-थोड़ा टुकड़ों में पढ़ें लेकिन नियमित पढ़ने से ही सफलता मिलती है-विनय कुमार मौर्य

एसडीम ने मां के नाम एक वृक्ष रोपण कर मौजूद बच्चों से अपने-अपने अभिभावक से एक वृक्ष रोपित कराने में सदैव अग्रसर रहने का दिया गुरु मंत्र

कालपी (जालौन) माँ गायत्री विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अदल सराय कालपी में एक वृक्ष माँ के नाम कार्यक्रम में वृक्षारोपण से पूर्व स्कूल के बच्चों से वार्ता करते हुये उप जिलाधिकारी विनय कुमार मौर्य ने बच्चों को सफलता के मूलमंत्र दिये।
उन्होंने कहा कि स्कूल में जो पढ़ाया जाये उसे ध्यान से सुनो और पढ़ो, पढ़ाई एक दम पूरी नहीं होती जिस प्रकार से भूख शांत करने के लिए पूरी रोटी नहीं टुकड़े टुकड़े करके रोटी खाते हैं ठीक उसी तरह पढ़ाई भी टुकड़ों टुकड़ों में पढ़ें लेकिन नियमित पढ़ें उन्होंने कहा कि शब्दावली तेज करने के लिए कहानी या अखबार जरूर पढ़ें घर आता हो तो ठीक वरना पास पड़ोस से लेकर पढ़ें, मौर्य ने अपने जीवन के कई तजुर्बे बच्चों से साझा किये उन्होंने कहा कि बच्चों को रोज पांच पांच मीनिंग विथ शब्दार्थ के रोज लिखकर एक दिन लिखने का गैफ करें और रोज लिखकर याद की हुई मीनिंग उस दिन लिखकर चेक करें बहुत ही गंभीर और हर समस्या का निदान खोजने की मंशा रखने वाले तेज तर्रार उप जिलाधिकारी कालपी विनय कुमार मौर्य ने कहा कि मोबाइल और टी वी एक लिमिट में चलाएँ उसमे ज्यादा समय न दे क्यों कि मोबाइल का ज्यादा उप योग करने से आँख पर बुरा असर पड़ता है और यदि आँख ख़राब हो गई तो कई प्रतियोगी परीक्षाओ में हम पात्रता ही खो देंगे तब तक बहुत देर हो चुकी होगी और हमारे पास पछतावे के सिवाय कुछ नहीं होगा मौके पर विद्यालय के संरक्षक ओ पी सैनी, हर्ष कुमार, मनमोहन,साक्षी, राधिका, राधा करीना सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें