नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को मंगलपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

कानपुर देहात। महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना मंगलपुर पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 26 जून 2026 को पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर थाना मंगलपुर में आरोपी अरुण कुमार राठौर निवासी ग्राम सुरासी के खिलाफ अपहरण से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान, मेडिकल परीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 65(1) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी बढ़ाई गईं।
मंगलपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर मंगलवार 28 जुलाई 2026 को आरोपी अरुण कुमार राठौर (20 वर्ष) को झींझक रेलवे स्टेशन के सामने स्थित एक चाय की दुकान के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें