परिवार जागृति केंद्रों में 13 परिवारों का हुआ समझौता, पुलिस की काउंसलिंग से सुलझे विवाद

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जिले के सभी सर्किल स्तर पर संचालित “परिवार जागृति” विकेन्द्रित परिवार परामर्श केन्द्रों का आयोजन किया गया। इस दौरान पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों में दोनों पक्षों की निष्पक्ष और संवेदनशील काउंसलिंग कर आपसी सहमति से विवाद सुलझाने का प्रयास किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन सर्किल अकबरपुर (पुलिस लाइन), रसूलाबाद (थाना शिवली), डेरापुर, भोगनीपुर और सिकन्दरा में किया गया। प्रशिक्षित महिला परामर्शदाताओं, महिला सुरक्षा दल और पुलिस अधिकारियों ने मामलों की सुनवाई करते हुए परिवारों के बीच संवाद स्थापित कराया।
काउंसलिंग के दौरान सर्किल अकबरपुर में 11 और डेरापुर में 2 परिवारों के बीच सफल समझौता कराया गया। इस प्रकार कुल 13 परिवारों को दोबारा एकजुट कर उनके विवादों का सौहार्दपूर्ण समाधान कराया गया। शेष मामलों में काउंसलिंग जारी रखते हुए अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई।
पुलिस अधीक्षक ने निर्देश दिए हैं कि “परिवार जागृति” केंद्रों के माध्यम से पारिवारिक विवादों का त्वरित, संवेदनशील और मानवीय दृष्टिकोण से निस्तारण कर परिवारों में संवाद, विश्वास और सामाजिक समरसता को लगातार मजबूत किया जाए।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें