कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।
थाना गजनेर पुलिस ने 20 देशी शराब के अवैध क्वार्टर के साथ श्रवण कुमार उर्फ शोभित सोनकर को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। वहीं थाना राजपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खिलाते हुए वसीम खां को गिरफ्तार कर जुआ अधिनियम एवं बीएनएस की धाराओं में कार्रवाई की।
इसके अलावा थाना रूरा पुलिस ने एक पुराने मुकदमे में वारंटी अभियुक्त शिव कुमार उर्फ भुवन को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले की पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में कुल 28 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत चालान कर विधिक कार्रवाई की।














