समाधान दिवस में 6 राजस्व संबंधी शिकायतें पहुंचीं, दो का मौके पर हुआ निस्तारण

ऐरवा कटरा (औरैया) – थाना ऐरवा कटरा परिसर में आयोजित समाधान दिवस में आमजन की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। इस दौरान कुल 6 राजस्व संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं। अधिकारियों ने मौके पर ही सुनवाई करते हुए 2 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर दिया।

शेष 4 शिकायतों के शीघ्र एवं निष्पक्ष समाधान के लिए संबंधित **राजस्व टीम को आवश्यक अभिलेख एवं कागजात उपलब्ध कराते हुए जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

समाधान दिवस के दौरान थाना प्रभारी गंगादास गौतम, कस्बा इंचार्ज हबीब खान तथा राजस्व विभाग की टीम उपस्थित रही। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण कर शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किया जाए।

अरुण कुशवाहा

संवाददाता औरैया

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें