गेमिंग ऐप में मुनाफे का झांसा देकर ठगे गए ₹48,089 रूरा पुलिस ने कराए वापस

कानपुर देहात – गेमिंग ऐप में अधिक लाभ दिलाने का झांसा देकर साइबर ठगों द्वारा ठगे गए ₹48,089 थाना रूरा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता के खाते में वापस करा दिए।

जानकारी के अनुसार, ग्राम अरिमल न्याई, थाना रूरा निवासी विकास कुमार गुप्ता ने 21 जुलाई 2026 को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि गेमिंग ऐप में मुनाफा दिलाने का लालच देकर साइबर ठग ने उनके बैंक खाते से ₹48,089 अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए।

शिकायत मिलने के बाद थाना रूरा की साइबर हेल्प डेस्क ने मामले की जांच कर त्वरित कार्रवाई की। पुलिस के प्रयासों से पूरी ₹48,089 की धनराशि शिकायतकर्ता के बैंक खाते में वापस करा दी गई। अपनी रकम वापस मिलने पर विकास कुमार गुप्ता ने थाना रूरा पुलिस का आभार व्यक्त किया।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सुधीर भारद्वाज तथा हेड कांस्टेबल श्याम सुंदर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस की अपील:
ऑनलाइन गेमिंग, निवेश या अधिक मुनाफे का लालच देने वाले किसी भी लिंक, ऐप या अनजान व्यक्ति पर भरोसा न करें। यदि साइबर ठगी का शिकार हो जाएं, तो तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें। साथ ही मोबाइल फोन खोने पर सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें