कानपुर देहात – साइबर ठगों द्वारा मोबाइल हैक कर दो लोगों के बैंक खातों से निकाले गए कुल ₹24,800 थाना शिवली पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क ने कार्रवाई करते हुए वापस करा दिए।
जानकारी के अनुसार, ग्राम अरशदपुर निवासी लक्ष्मण कुमार के खाते से ₹5,000 तथा कस्बा शिवली निवासी अजय कुमार के खाते से ₹19,800 की साइबर ठगी हुई थी। दोनों पीड़ितों ने थाना शिवली की साइबर हेल्प डेस्क में शिकायत दर्ज कराई।
शिकायत मिलने के बाद थाना शिवली पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और आवश्यक कार्रवाई करते हुए 25 जुलाई 2026 को दोनों शिकायतकर्ताओं के खातों में पूरी धनराशि वापस करा दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से दोनों पीड़ितों ने थाना शिवली पुलिस का आभार व्यक्त किया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह, उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अतुल कुमार तथा महिला कांस्टेबल प्रीति सोनकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की अपील:
मोबाइल फोन खोने पर तुरंत सीईआईआर पोर्टल या संचार साथी ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करें। यदि ऑनलाइन ठगी हो जाए और खाते से पैसा निकल जाए, तो बिना देर किए 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करें या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें।












