राजपुर पुलिस ने सट्टा खिलाने वाले आरोपी को मोबाइल, सट्टा पर्चियां और ₹2700 नकद के साथ किया गिरफ्तार

कानपुर देहात – जनपद में अपराध और अवैध जुआ-सट्टा पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना राजपुर पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल, सट्टा पर्चियां और ₹2700 नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर 25 जुलाई 2026 को सलेमपुर बम्बे के पास से वसीम खाँ (32 वर्ष) पुत्र नसीर खाँ, निवासी कस्बा राजपुर, थाना राजपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक वीवो एंड्रॉयड मोबाइल, मटका सट्टे के हिसाब-किताब वाली हस्तलिखित पर्चियां तथा सट्टे से अर्जित ₹2700 नकद बरामद हुए।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पिछले कई महीनों से अवैध रूप से मटका सट्टा संचालित कर रहा था। लोग उसे नगद और ऑनलाइन माध्यम से रुपये देकर सट्टा लगाते थे तथा व्हाट्सएप के जरिए अंक भेजते थे। उसने बताया कि वह यह काम राजपुर निवासी राहुल पुत्र रामजी पोरवाल के साथ मिलकर करता था, जो सट्टे के लेन-देन में उसकी मदद करता था।

इस मामले में थाना राजपुर में उत्तर प्रदेश सार्वजनिक द्यूत अधिनियम, 1867 की धारा 13 तथा बीएनएस की धारा 112(2) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सह-आरोपी राहुल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है।

गिरफ्तार आरोपी वसीम खाँ के विरुद्ध पूर्व में भी जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गुरेन्द्र प्रताप सिंह, आरक्षी शिवा, रजत एवं निशान्त शर्मा शामिल रहे।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें