अनुदान पर कृषि यंत्र पाने का सुनहरा मौका, 10 अगस्त तक करें ऑनलाइन आवेदन

उरई। उप कृषि निदेशक ने जनपद के समस्त कृषकों को सूचित किया कि कृषि विभाग, उ०प्र० द्वारा संचालित सबमिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन एवं प्रमोशन आफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार इन-सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्राप रेज्ड्यूि एवं अन्य योजनान्तर्गत अनुदान पर कृषि यन्त्र प्राप्त करने का सुनहरा अवसर।सबमिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन योजनान्तर्गत फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेन्टर, कृषि ड्रोन, रोटावेटर, स्ट्रारीपर, कम्बाईन हार्वेस्टर विद सुपर स्ट्रा मैनेजमेंट सिस्टम एवं अन्य एकल कृषि यंत्र।प्रमोशन आफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेन्ट आफ क्राप रेज्ड्यूि योजनान्तर्गत सुपर सीडर,श्रव मास्टर, पैडी स्ट्रा चौपर / मल्चर, रोटरी स्लेशर, हाइड्रोलिक रिबर्सेवबल एम० बी० प्लाऊ, बेलर, स्ट्रा रैक, रीपर कम बाइण्डर एवं कस्टम हायरिंग सेन्टर, फसल अवशेष प्रबन्धन के अन्य एकल कृषि यंत्र।अन्य योजनाओं के कृषि यंत्र / कृषि रक्षा उपकरण के आवेदन हेतु बुकिंग दिनांक 16.07.2026 से प्रारम्भ है।जो दिनांक-10.08.2026 रात्रि 12:00 बजे तक की जा सकेगी। बुकिंग हेतु विभागीय पोर्टल agriculture.up.gov.in पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।आवेदन / बुकिंग के समय ही कृषक को यंत्रवार निर्धारित जमानत धनराशि ऑनलाइन जमा करनी होगी। जिसका विवरण निम्नवत है।रू० 10001 (दस हजार एक) से रू० 100000 (एक लाख) तक अनुदान के कृषि यंत्रों हेतु जमानत धनराशि रू० 2500 एवं रू० 100000 (एक लाख) से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों हेतु जमानत धनराशि रू० 5000 निर्धारित है।अतः जनपद के समस्त कृषकों को कृषि यंत्रों की बुकिंग हेतु आमंत्रित किया जाता है लक्ष्य से अधिक बुंकिग होने पर ई-लॉटरी के माध्यम से चयन की कार्यवाही सम्पन्न की जाएगी।

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें