कुठौंद (जालौन)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा आयोजित खण्ड का वन विहार’ कार्यक्रम का आयोजन रोमई मुस्तकिल क्षेत्र के ग्राम देवनपुरवा में बुद्धा देवी मंदिर पर उत्साह पूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह गौरव त्रिपाठी का पाठय प्राप्त हुआ। उन्होंने स्वयंसेवकों को संगठन की विचारधारा, सामाजिक दायित्वों एवं राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में जिला सह-कार्यवाह भूपेन्द्र, जिला प्रचारक शिवम , सह खंड कार्यवाह प्रवीण शुक्ल , एवं गोविन्द, श्रीकांत , पुष्पेंद् , बी.पी. सिंह , अखिलेश, राम निवाश, अजीत , रमेश , डॉ. सुरेन्द्र,जयप्रकाश, संदीप , पंकज , प्रशांत, सौरभ,सहित अनेक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन अनुशासित एवं प्रेरणादायी वातावरण में हुआ। अंत में सभी स्वयंसेवकों ने समाज एवं राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कुल 104 स्वयंसेवकों की सहभागिता रही।
रिपोर्टर -अनूप मिश्रा










