कोतवाली के समीप अज्ञात चोरों ने सूने घर से लाखों रुपए के सोने चांदी के जेब रात लेकर हुए रफू चक्कर

कालपी (जालौन) नगर के मोहल्ले में सूने मकान को अज्ञात चोरों ने पुलिस को चुनौती देकर सोने चांदी आभूषण लाखों रुपए के घटना को अंजाम दिया घटना की सूचना पाकर पहुची पुलिस टीम ने जाच की तथा सीसीटीवी फुटेज का बिंदुबार निरीक्षण किया।
मोहल्ला इंदिरा नगर निवासी विपिन कुमार पुत्र रामनारायण ने अवगत कराया कि व्यापार के हिसाब से मैं कानपुर में रहता था तथा मेरा भाई सुरेंद्र कुमार बरेली में नौकरी करता है मेरी पत्नी बच्चों के साथ मकान पर रहती थी वह भी बहन के घर चली गई थी वही अज्ञात चोरों ने रात्रि सूने घर को निशाना बनाकर घर पर रखे हुए सोने चांदी के आभूषण लाखों रुपए लेकर नौ दो ग्यारह हुए नगर में जैसे पूर्व में अदयसराय स्थिति मकान पर चोरी तथा तरी बुल्दा मकान से चोरी तथा बाजार में अज्ञात चोरों के द्वारा जंजीर छीनने की घटना समेत तीन घटनाएं अज्ञात चोरों ने पुलिस को चुनौती देकर आए दिन घटनाओं को अंजाम देते हैं फिर भी कोतवाली पुलिस के द्वारा कोई भी चोरी की घटना का खुलासा करना कोसों दूर नजर आ रहा है।

पत्रकार सतीश द्विवेदी कालपी

Jansan Desh 24
Author: Jansan Desh 24

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें