प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के लिए विभिन्न तहसीलों में नवागत उप जिलाधिकारियों की तैनाती, तत्काल प्रभाव से लागू हुए आदेश
जालौन में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने नवागत उप जिलाधिकारियों एवं उप जिला मजिस्ट्रेटों की तैनाती एवं कार्यभार का निर्धारण करते हुए आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार उप जिलाधिकारियों को प्रशासनिक आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न तहसीलों में दायित्व सौंपे गए हैं। जारी आदेश के अनुसार विनय कुमार मौर्य को उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट कालपी के पद पर तैनात किया गया है। अभिनव कुमार यादव को उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट कोंच बनाया गया है तथा उन्हें उप जिलाधिकारी (न्यायिक) कोंच का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसी प्रकार अनीता देवी को उप जिलाधिकारी (न्यायिक) जालौन, उत्तम कुमार तिवारी को उप जिलाधिकारी/ उप जिला मजिस्ट्रेट उरई, तथा मनोज प्रकाश को उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट व न्यायिक माधौगढ़ के पद पर तैनात किया गया है। कुमार संजय को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट उरई का दायित्व सौंपते हुए उप जिलाधिकारी (न्यायिक) कालपी का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा। उन्होंने अपेक्षा व्यक्त की कि सभी अधिकारी शासन की मंशा के अनुरूप जनसुनवाई, राजस्व, कानून-व्यवस्था तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में पूरी निष्ठा ईमानदारी एवं जवाबदेही के साथ कार्य करेंगे, जिससे आमजन को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध हो सकें।













